Samastipur

मां के साथ सो रही चार वर्षीय बच्ची को रात में उठा ले गया युवक, खेत में गंभीर हालत में मिली; ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में घर के बाहर से उठाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची बाद में गांव के बाहर खेत में गंभीर हालत में मिली। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि सोमवार की रात बच्ची अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे एक युवक बच्ची को वहां से उठाकर ले गया।

कुछ देर बाद जब मां की नींद खुली और बच्ची गायब मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गयी। खोजबीन के दौरान बच्ची खेत में गंभीर अवस्था में मिली। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। बच्ची का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

इस दौरान उसकी जमकर पिटाई किये जाने की भी बात सामने आयी है। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago