Politics

7 अप्रैल को फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी, 4 महीने में तीसरा दौरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में चुनावी तैयारियों धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते चार महीने में तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 7 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर गुरूवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने सभी नेताओं को इस सम्मेलन को लेकर पिछड़े और दलित वर्ग के बीच प्रचार प्रसार करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिहार कांग्रेस द्वारा स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निर्देशित किया गया।

बिहार दौरे से पहले शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा हाल ही में बिहार के सभी 40 सांगठनिक जिलों में नये जिला कांग्रेस अध्यक्षों से राहुल गांधी बैठक करेंगे। यह माना जा रहा है कि बिहार आने के पहले सभी जिलाध्यक्षों को 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही उनको जीत सुनिश्चित करने के लिए टास्क भी सौंपेंगे। वहीं बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के लिए जिलावार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए एक प्रोटोकॉल कमिटी का भी गठन किया गया है। इसमें शशि रंजन, अफसर अहमद, प्रदुम्न यादव, राजकुमारमेहता, मंजीत आनंद साहू, अभिषेक राज, आदित्य पासवान, कमल कुमार कमलेश, परवेज अहमद, कमलेश पांडेय, विकास वर्मा, डॉ. पंकज, विश्वजीत सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, राहुल पासवान, तथा शम्स तबरेज आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago