समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम मृदुला कुमारी ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। वह एक अगस्त से वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनशन पर बैठी हैं। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मृदुला कुमारी विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में स्वास्थ्य विभाग में उनकी नियुक्ति हुई थी। उनके अनुसार, पिछले चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान के लिए वह कई बार विभागीय अधिकारियों से मिल चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एएनएम ने बताया कि अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी जब वेतन नहीं मिला तो उन्होंने मामले की शिकायत लोक शिकायत में की।
उनके अनुसार, 10 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान लोक शिकायत पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को मामले की जांच कर बकाया वेतन का भुगतान कराने का निर्देश दिया था। एएनएम का आरोप है कि निर्देश के बावजूद वेतन भुगतान की दिशा में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जब तक बकाया वेतन के भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, उनका अनशन जारी रहेगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…