Samastipur

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए असम सरकार ने राजू सहनी को किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी चर्चित युवा समाजसेवी राजू सहनी को असम के गुवाहाटी में संचालित आर्य विद्यापीठ कॉलेज परिसर में श्री श्री सार्वजनिक सत्र की सहयोग व शंकर माधव देव सांस्कृतिक समाज असम सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि के रूप में असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयंतमल बरूआ, असम सरकार की मेयर मिरगेन सरनियां, जीएमडी चेयरमैन मुक्ता डेका के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें असम सरकार के द्वारा यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

राजू सहनी के द्वारा समाजिक कार्यों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन से गदगद असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, आज वह लोग यहाँ समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। जिस कड़ी में हमारे युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी का नाम भी शामिल है। इनके द्वारा किए कार्य और समर्पण ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाजसेवी भाई राजू सहनी के प्रयासों ने, न केवल जरूरतमंदों की मदद की है, बल्कि समाज में एक नई दिशा और प्रेरणा भी प्रदान किया है।

इनके कार्यों ने हमें यह याद दिलाया है कि, हमारा समाज एक दूसरे के साथ जुड़ा हुआ है और हमें एक दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। भाई राजू सहनी के समाजसेवा की भावना और समर्पण ने उन्हें गर्व महसूस कराया है। उन्हें उम्मीद है कि राजू सहनी के कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और समाज के विकास में अपना योगदान देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

9 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

14 घंटे ago