Samastipur

कर्पूरीग्राम में बंद घर से नगद समेत लाखों के गहने की चोरी, घर बंद कर सभी गये थे देवघर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के कोण वाजितपुर गांव के वार्ड संख्या-5 में बीती मंगलवार की रात चोरों ने घर का किवाड़ तोड़कर नगद समेत लाखों रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना के संबंध में पूर्व मुखिया रूणा कुमारी ने बताया कि उनका पूरा परिवार बीते 19 अप्रैल की सुबह जलाभिषेक करने के लिए देवघर गए हुए थे। मंगलवार रात करीब 2 बजे के आसपास सभी लोग देवघर से वापस लौटे।

जैसे ही घर के अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि घर का किवाड़ टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखे बक्से का ताला भी टूटा हुआ है। जिसमें करीब 15 हजार नगद के अलावे उनकी दोनों पुत्री का गहना जिसमें सोने की चेन, बाली, झुमका, नथिया आदि शामिल है सभी गायब है। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस को दी गई। इसके बाद बुधवार की सुबह कर्पूरी ग्राम थाने से पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाने की प्रक्रिया जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

11 घंटे ago