Samastipur

उजियारपुर में विवाहिता का शव अर्धनग्न अवस्था में चौर से बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव स्थित चौर में एक विवाहिता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय उजियारपुर थाने को दिया। मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मृतका विवाहिता की पहचान सातनपुर पंचायत के बाजितपुर गांव स्थित वार्ड संख्या-14 निवासी सुरेंद्र दास की 25 वर्षिया पुत्री आभा कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि गांव के ही कुछ लोग शौच करने चौर की तरफ गए थे। जहां उक्त महिला के शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तथा इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। वहीं घटना के संबंध में मृतिका की मां का बताना है कि, बीते रात के करीब चार बजे उनकी पुत्री के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। जिसके बाद वह घर से बाहर निकली थी। सुबह में उसकी लाश घर के पीछे करीब 2 सौ मीटर की दूरी पर स्थित मालीबाड़ी चौड़ में से मिली है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

53 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

60 मिनट ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago