Samastipur

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जितवारपुर (समस्तीपुर) की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जितवारपुर कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही मेजबान टीम का दबदबा देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासित खेल और आक्रामक रणनीति का परिचय देते हुए लगातार तीन गोल दागे।

एसओएस फुटबॉल क्लब की टीम पूरे मैच में वापसी का प्रयास करती रही, लेकिन जितवारपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति और आक्रामक खेल के सामने उसे सफलता नहीं मिल सकी। 3-0 की एकतरफा जीत के साथ जितवारपुर ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब प्रतियोगिता का महा फाइनल 22 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे जितवारपुर कॉलेज ग्राउंड, समस्तीपुर में खेला जाएगा, जहां जितवारपुर (समस्तीपुर) का मुकाबला बेगूसराय की टीम से होगा। फाइनल को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के मैदान पहुंचने की उम्मीद है।

इस अवसर पर द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ फुटबॉल को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि युवाओं को खेल के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करता है तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि द उम्मीद कप-2026 का संदेश “नशा छोड़ो, सपनों को अपनाओ” (Kick Out Drugs, Kick In Dreams) युवाओं को खेल, शिक्षा और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago