Samastipur

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall में 4th Samastipur District Art Competition-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य, गायन तथा चित्रकला की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया।

जूनियर डांसिंग प्रतियोगिता में सुप्रिया लिखीयानी ने प्रथम, आराध्या आनंद ने द्वितीय तथा प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर डांसिंग में निशा प्रथम, नैंसी नयन द्वितीय और आयुषी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, नव्या झा ने द्वितीय तथा आर्य क्षितिज ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर पेंटिंग में आफिया निषाद प्रथम, रिचा गुप्ता द्वितीय और सुगंध तृतीय स्थान पर रहीं।

सिंगिंग प्रतियोगिता में सलोनी प्रिया ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और पार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक बादल कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजक संस्था Artist Point 24X7 की पहल की प्रशंसा की।

यहां देखें Result :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

27 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

10 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago