Samastipur

समस्तीपुर: तीन दिनों से प्रेमी के घर रखे विवाहिता के शव से उठने लगी दुर्गंध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाना अंतर्गत कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या-1 गंगौरा गांव में मृतका महिला का शव प्रेमी युवक के घर पर मंगलवार को भी शाम तक पड़ा रहा। वहीं चकमेहसी सहित मुजफ्फरपुर जिले की हत्था थाने की पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही। महिला के दाह संस्कार करने को लेकर सामाजिक तौर पर प्रयास भी जारी रहा। इधर, तथाकथित प्रेमी के घर के बगल के लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। बगलगीर ने कहा कि शव के दुर्गंध से लोग परेशान है।

वहीं सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, सीओ शशि रंजन भी घटनस्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्थानीय मुखिया सुनील पासवान, सरपंच दिनेश पासवान, पूर्व मुखिया कैलाश सहनी, सीपीआईएम नेता उमेश शर्मा, हत्था क्षेत्र के पूर्व मुखिया चुन्नू सहनी आदि सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक स्तर पर महिला के परिजनों से बात कर शव के दाह संस्कार के लिए पहल कर रहे थे।

इस दौरान महिला के मामा व भाई से बातचीत करने के प्रयासरत थे। मंगलवार शाम तक महिला का शव प्रेमी युवक के घर पर ही पड़ा था। वहीं शव से दुर्गंध आने लगी थी। युवक का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार था। जबकि महिला के माता-पिता बेंगलेरु से कोलकता पहुंच कर बिहार के लिए ट्रेन में सवार हो गए थे। हत्था पुलिस के अनुसार मृतक महिला के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के मलाह टोली में सुरेश सहनी की विवाहिता पुत्री मनीषा कुमारी का शव उसके मायका में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को महिला के मामा को सौंप दिया था। महिला का शव घर आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगौरा निवासी राजेश कुमार राय उर्फ आलोक के पुत्र बाबुल कुमार के घर पर खकर लौट गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago