समस्तीपुर :- सक्षमता 2 उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, विधायक अजय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, नगर निगम की महापौर अनिता राम, डीइओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार तिवारी समेत शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ ने वितरित किए।इस अवसर पर शहर के बीएड काॅलेज सभागार में 108 शिक्षकों को सक्षमता-2 परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया है।
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के प्रावधानों के तहत सक्षमता-2 परीक्षा पास किये व काउंसलिंग का कार्य पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को जिला स्तर पर 108 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। वहीं प्रखंड स्तर पर भी नियुक्ति पत्र बांटने का कार्य चल रहा है। जिसमें 2882 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य 7 मार्च तक पूरा करना है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…