Bihar

RJD में भगदड़ मचने वाली है, उन्हें अपने भाई तेज प्रताप यादव और बहन मीसा भारती की चिंता करनी चाहिए, न कि निशांत की”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बेचारा नया-नया आया है, अभी प्रभारी बने कितने दिन हुए हैं।”

तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा, “अब चुनाव नजदीक हैं, तो वे बयानबाजी करेंगे ही। लेकिन हम उन्हें कितना गंभीरता से लें? उनसे क्या उम्मीद करें कि वह सरकार की तारीफ करेंगे? उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्हें अच्छे और बुरे का सेंस ही नहीं है।”

गोपाल मंडल के बयान पर प्रतिक्रिया

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के विवादित बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा, “हम लोग उन्हें ज्यादा सीरियस नहीं लेते।” दो दिन पहले मीडिया से भागलपुर में बात करते गोपाल मंडल ने कहा था कि राजनीति बहुत कठिन विषय है। विधायक होने के कारण हम कमजोर हो गए हैं। आज विधायक नहीं रहते तो वह हमारे ऊपर एफआईआर दर्ज करा देता। गुंडी-गुंडी उड़ जाता। विधायक हैं तब न हमारा कमजोरी पकड़ लेता है कि कुछ नहीं कर पाएगा। ना बोल पाएगा ना मार पाएगा। यही सोच कर हमारे ऊपर केस दर्ज करा दिया।

बिहार बजट पर भरोसा

आगामी बिहार बजट को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का हमेशा से ध्यान ‘जनहितकारी बजट’ पर रहा है, और इस बार भी जनता को वही देखने को मिलेगा।

निशांत पर बोले अशोक चौधरी 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चौधरी ने कहा, “जिस दिन उन्हें राजनीति में आना होगा और उनके पिता चाहेंगे, उस दिन एक सेकंड की भी देरी नहीं होगी।”पत्रकारों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, “रोज-रोज निशांत को लेकर सवाल मत पूछिए, क्या आपके पास और कोई खबर नहीं बची है?”

तेजस्वी यादव को नसीहत

अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, “उनकी अपनी पार्टी में भगदड़ मचने वाली है। उन्हें अपने भाई तेज प्रताप यादव और बहन मीसा भारती की चिंता करनी चाहिए, ना कि निशांत की।”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago