Samastipur

होली मिशन स्कूल के प्रबंध निदेशक ‘डायरेक्टर ऑफ द ईयर फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल डेवलपमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित

समस्तीपुर : यह ’होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर’ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि विद्यालय के ’प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन’ को ’13वें ‘वर्ल्ड लीडर्स समिट, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड’ लंदन’ द्वारा ’‘डायरेक्टर ऑफ द ईयर फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल डेवलपमेंट’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ’विट जेडलिका (प्रेसिडेंट ऑफ लिवर लैंड)’ थे, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में ’वीरेंद्र शर्मा (पूर्व सांसद, यू.के.), डॉ. रूबी ढल्ला (पी.एम. कैंडिडेट, कनाडा), भगवान जी चैहान (पूर्व मेयर, ब्रेंट)’ सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे। इसके साथ ही, ’विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित किया गया। ’सन् 2011 से धर्मांश रंजन के नेतृत्व में’ होली मिशन हाई स्कूल ने ’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन’ के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और अथक प्रयासों के कारण विद्यालय ’आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित वातावरण और नैतिक मूल्यों’ को बढ़ावा देने वाला एक आदर्श संस्थान बन गया है। आज यह विद्यालय न केवल ’समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार में शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन की उत्कृष्टता का प्रतीक’ माना जाता है। इस सम्मान के मिलने से ’समस्त जिलेवासियों एवं होली मिशन परिवार में हर्ष की लहर है।’ सभी धर्मांश रंजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago