Samastipur

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान 3 हजार 938 यात्रियों से 21 लाख 36 हजार रुपये की वसूली

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इसी क्रम में 21 मार्च व 22 मार्च को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक 16 घंटे तक किलाबंद विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 215 टिकट जांचकर्मी, वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर तथा कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल जवानों की विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।

अभियान के दौरान बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के कुल 3938 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे 21.39 लाख रुपये की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। मुख्य जांच स्थलों में समस्तीपुर, हसनपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशन हैं। इस दौरान स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago