Samastipur

रोसड़ा SDPO कार्यालय का SP ने किया निरीक्षण, कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का बुधवार को एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीपीओ कार्यालय के साथ-साथ अनुमंडलाधिन थानों के कांडों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही गोपनीय शाखा की फाइलों के रख-रखाव व निष्पादित फाइलों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।

करीब घंटे भर तक फाइलों का गहन अध्ययन कर अलग-अलग थानों के गंभीर मामलों के संबंध में आदेश दिया। इसके उपरांत एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति व अपराध के नेचर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीपीओ सोनल कुमारी ने लंबित कांडों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया।

एसपी ने एसडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया, जिसमें अभिलेखों की सुरक्षा व कार्यो के निष्पादन पर अधिक जोर दिया। वहीं आगामी पर्व होली लेकर क्षेत्रों में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। होली को लेकर क्षेत्र के शराब धंधेबाज को चिन्हित कर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की भी हिदायत दी। एसपी ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के तहत एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान संचिकाओं का रखरखाव व अभिलेखों का संधारण संतोषजनक पाया गया। वहीं कई बिंदुओं पर एसडीपीओ को निर्देश दिए गए। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह , इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

10 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

11 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

23 घंटे ago