Samastipur

महाजन से कर्ज लेकर कुंभ गई वृद्धा की मौ’त, शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे एंबुलेंस को चंदा कर ग्रामीणों ने दिया 28 हजार किराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरगछिया गांव में बीती रात महाजन से कर्ज लेकर कुंभ स्नान करने गई गांव की अनीता देवी की प्रयाग से एम्बुलेंस में लाश लेकर गांव पहुंचते के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हद तो तब हो गई जब एम्बुलेंस संचालक द्वारा रोते बिलखते गरीब परिजनों से किराए के रुपए मांगने शुरू कर दिए।

एम्बुलेंस संचालक द्वारा किराए की मांग करते ही ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश सरकार और कुंभ प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल परिजनों ने सामाजिक स्तर पर 28 हजार रुपए चन्दा इकठ्ठा कर भाड़े पर लाश लेकर आए एम्बुलेंस संचालक को किराया चुकाना पड़ा।

कुंभ स्नान में मौत हुई 62 वर्षीया अनीता देवी लहरगाछिया गांव निवासी स्व. जनार्दन दास की पत्नी थी। मृतका अनीता देवी की पुत्र लक्ष्मी दास ने बताया कि आस्था को लेकर महाजन से उधार की रुपए लेकर ट्रेन से 13 फरवरी को गुरुवार के दिन मां अनीता देवी के साथ प्रयाग चले थे। 15 फरवरी को कुंभ स्नान के बाद भीड़ के बीच दब गई। इसके बाद उनका तबीयत बिगड़ने लगा। बाद में कुंभ मेले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक अनीता देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुत्र लक्ष्मी दास समेत साथ गए ग्रामीण अस्पताल और यूपी कुंभ प्रशासन से शव को सही सलामत सरकारी एम्बुलेंस गांव तक भेजे जाने की गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन मदद करने आगे नहीं आए। थक हार कर निजी एम्बुलेंस किराए कर मां अनीता देवी के शव को गांव लाना पड़ा। इधर मृतक अनीता देवी की बेटे की बात सुनकर क्षेत्र के लोगो में केंद्र पर यूपी सरकार द्वारा किए गए कुंभ मेले की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगा है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago