Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल के बाथरूम में बेहोश होकर गिरी शिक्षिका, अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने किया मृत घोषित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव स्थित किसान हाई स्कूल की एक शिक्षिका रेखा यादव (28 वर्ष) शनिवार दोपहर अचानक स्कूल के ही बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। बाद में स्कूल के कुछ शिक्षकों ने आनन-फानन में बेहोश हुई शिक्षिका को समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और मृत शिक्षिका रेखा यादव के पति हिमांशु यादव को फोन पर दी गई। पति के पहुंचने के बाद पुलिस ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौप दिया।

बताया जाता हैं कि मृतक शिक्षिका यूपी आजमगढ़ विसटारा की रहने वाली थी। किसान हाई स्कूल में उनका चयन बीपीएससी के जरिये संस्कृत विषय पढ़ाने के लिए हुए था। किसान हाई स्कूल के शिक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शिक्षिका रेखा यादव बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। बाद में इसकी जानकारी अन्य शिक्षकों को मिली जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इधर कयास लगाया जा रहा हैं कि शिक्षिका की मौत संभवतः ब्रेन हेमरेज के कारण हुई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago