समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे यार्ड के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच शनिवार शाम रेलवे ट्रैक किनारे आग लग गई। जानकारी के अनुसार पास में ही कचरे का ढेर था, उसी से आग फैली। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
इस बीच अग्निशमन की टीम भी पहुंच गई। हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। इस संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास कचरे में आग लग गई थी। जिसे बुझा दिया गया है। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन के परिचालन पर कोई असर नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…