समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी मो. तैयब के पुत्र मो. तस्लीम के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बता दें कि इन दिनों शहर और इसके आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ गई है। जिसको लेकर समस्तीपुर पुलिस के द्वारा एक विशेष दल का भी गठन किया गया है। इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार मुफस्सिल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार बदमाश मो. तस्लीम ने पुलिस को बाइक चोरी की घटना में शामिल धुरलख व मोहनपुर के चार अन्य युवकों का नाम भी बताया है। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…