बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुन लिया है. तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया है. सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत सारे लोग आश्चर्यचकित रह गए. हालांकि, बाद में सबने उन्हें बधाई दी. लेकिन सबके मन में एक ही सवाल होगा कि आखिर बीजेपी ने सीएम कैसे चुना? ‘बायोडाटा’ में क्या-क्या देखा? हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं.
-बीजेपी नए चेहरों को मौका दे रही है. पार्टी के दिग्गजों को हटाकर कम उम्र के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. नए नेताओं को मौका मिल रहा है. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां यह देखने को मिला है. यही दिल्ली में भी हुआ.
-BJP के किसी CM पर करप्शन का दाग नहीं, इस बार भी इसका खास ध्यान रखा गया. बीजेपी इस एनाउंसमेंट से पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक एक मैसेज देना चाहती है. विपक्ष को संदेश भी है.-ऐसे नेता जिन्हें पद का लालच नहीं और जो जनता के सेवक की भावना की तरह काम करते हैं, उन्हें ढूंढकर बीजेपी सामने ला रही है. इससे नीचे के कार्यकर्ताओं में संदेश जाता है.
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…