समस्तीपुर : पश्चिम बंगाल से कथित अपहृत कर लायी गई एक युवती को बंगाल पुलिस ने स्थानीय मुफस्सिल थाना की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक से शनिवार को बरामद कर लिया। युवती के साथ उसके 56 दिन के नवजात बच्चे को भी पुलिस अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गयी है। हालांकि आरोपी लड़का भागने में सफल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के काम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोसपुर रोड से पिछले वर्ष एक लड़की के अपहरण का मामला दार्ज हुआ था। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने टॉवर लोकेशन के आधार पर शनिवार की शाम युवती को उसके 56 दिन के नवजात के साथ सोनवर्षा चौक से बरामद किया है।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि अपहरण के एक मामले में छापेमारी के लिये कोलकाता पुलिस पहुंची थी। मुफस्सिल पुलिस के द्वारा कोलकाता पुलिस को सहयोग दिया गया। कागजी कार्रवाई के बाद कोलकाता पुलिस बरामद लड़की व उसके बच्चे को अपने साथ ले जाया गया है। वहीं एक अन्य मामले में भी कोलकाता पुलिस ने मथुरापुर थाना क्षेत्र शेखोपुर गांव में छापेमारी की। इस संबंध में पूछे जाने पर कोलकाता पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…