Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सक ने चतुर्थ वर्गीय कर्मी पर लगाया दुर्व्यहार का आरोप, पीड़ित डॉक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सूबे के अस्पतालों में मरीज के परिजनों और असामाजिक तत्वों के द्वारा चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला आये दिन देखने को मिलता है। लेकिन समस्तीपुर सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस सबंध में पीड़ित डॉक्टर ने पत्र लिखकर अस्पताल उपाधीक्षक, हॉस्पिटल मैनेजर और सिविल सर्जन से लिखित शिकायत की है।

पीड़ित चिकित्सक का बताना है कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी विरेन्द्र झा के परिचित मरीज पुरानी खांसी की समस्या को लेकर इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे थे। उनके द्वारा मरीज को ओपीडी में सीनियर डॉ. मनीष कुमार से इलाज कराने की सलाह दी गई थी। जिसके बाद चतुर्थ वर्गीय कर्मी वीरेंद्र झा पुर्जा लेकर उनके पास पहुँचे और उनसे बदतमीजी से बात करते हुए उन्हें धमकी देने लगे।

पीड़ित चिकित्सक का आरोप है कि विरेन्द्र झा सदर अस्पताल में काफी लंबे समय से जमे हुए है और वो अक्सर मरीजों उनके परिजनों और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते है। चिकित्सक का कहना है कि 24 सितंबर 2022 में सदर अस्पताल में आयोजित चिकित्सकों की बैठक में उन्होंने तत्कालीन डीएम के समक्ष यह मुद्दा उठाया था कि कई ऐसे कर्मी है जो काफी वर्षों से एक ही जगह पर बने हुए है और वो अपने उच्च अधिकारियों की बात को अनसुना करते है। उनके साथ बतमीजी और दुर्व्यवहार करते है। पीड़ित चिकित्सक का कहना है कि ऐसी स्थिति में अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने में काफी परेशानी हो रही है।

वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एस के चौधरी का कहना है कि कुछ माह पूर्व भी इस तरह का मामला सामने आया था। बाद में मामले को आपस में खत्म कर लिया गया था। उनके द्वारा चतुर्थ वर्गीय कर्मी को बुलाकर फटकार भी लगाई गई थी। फिर एक बार कर्मी के द्वारा चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं लंबे समय से एक ही स्थान पर बने कर्मियों के स्थानांतरण के सवाल पर कहा कि ये उनके स्तर की चीज नही है। उनके विभाग में दो स्तर के कर्मी कार्यरत है, जिसमें एक राज्य स्तर और दूसरा जिला स्तर है। राज्य स्तर के कर्मी के स्थानांतरण के लिए वो राज्य से अनुशंसा करते है, वहीं जिला स्तर के कर्मी के लिए डीएम से अनुशंसा कर सकते है। स्थानांतरण जिलाधिकारी के द्वारा ही किया जाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago