Samastipur

समस्तीपुर में एक ही मंडप पर 21 निर्धन कन्याओं का सामाजिक सहयोग से हुआ विवाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : बेटियां बोझ नहीं है। उनकी प्रगति के लिए दहेज नहीं बल्कि धन का सदुपयोग किया जाये। अब बेटियों का जन्म अभिशाप नहीं माना जायेगा। यहां के लोगों ने अधिक से अधिक बेटियों के विवाह की सामूहिक जिम्मेवारी ले ली है। शुक्रवार की देर रात नौ दिवसीय राम कथा के उपरांत एक ही मंडप पर अलग-अलग घरों से आए 21 निर्धन कन्याओं का कन्यादान किया गया। भले ही अलग-अलग जगह से वर एवं वधू पक्ष के लोग आए लेकिन सभी के लिए मंगलगान एक ही वातावरण में फैलता चला गया।

अलग-अलग क्षेत्र से आयी बारातों में लोग मदुदाबाद में जमा हुए। सभी एक साथ नाचते गाते हुए अंदौर हाई स्कूल के परिसर में आये, जहां बड़ा सा मंडप को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। सभी के ठहरने, नाश्ते, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। निर्धारित मुहूर्त के इंतजार में वर व वधू पक्ष के लोग बैठे थे। पंडित राजीव झा की अगुवाई में पंडितों की टोली ने वैवाहिक मंत्रोच्चार किया।

21कन्याएं 21 वरों के साथ दांपत्य सूत्र में पारंपरिक मांगलिक गीतों के बीच बांध दी गई। वहीं सभी वर-वधुओं ने शहनाइयों के मद्धिम धुनों के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर जनम जनम तक साथ रहने की कसमें खाई। वातावरण इस प्रकार पवित्र लग रहा था जैसे राम और सीता का विवाह हुआ है। शनिवार की अहले सुबह सभी कन्याओं को हजारों लोगों ने सुखमय दांपत्य जीवन की कामना कर रुंधे गले से विदाई दी। वहीं कन्याओं को दानकर्ताओं ने जीवनोपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की। हजारों की संख्या में आये लोग इस अनूठी शादी के गवाह बने।

दहेज मुक्त वैवाहिक आयोजन का दिया संदेश

इस विवाह ने स्थानीय लोगों को उत्तरदायित्व के बोध, फिजूल खर्ची पर रोक और सामाजिक सद्भाव पर बल दिया. बताया गया कि बेटियां सिर्फ मां-बाप की मान नहीं होती बल्कि संपूर्ण समाज की स्वाभिमान होती है। उनके विवाह की जिम्मेवारी समूचा समाज लेने को तैयार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्वकल्याणी दुर्गा मंदिर के दिवंगत सचिव चंद्रगुप्त चांडक के लिए गये संकल्प को समाजसेवियों से पूरा किया गया। यह आयोजन आगे भी होता रहेगा। वहीं समाज के सभी जातियों एवं सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ इस प्रकार के आयोजन में भागीदारी निभाने व दहेज मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान पर्यावरण मानकों का पूरी तरह से ख्याल रखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

12 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

13 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

23 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago