Samastipur

ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में एक क्विंटल फूल से किया गया बाबा का शृंगार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- ऐतिहासिक पर्यटक स्थल बाबा खुदनेश्वर धाम में महाशिवरात्री के दुसरे दिन श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के अनुसार दो दिनों में अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर लिया गया है। महाशिवरात्रि मेला 28 फरवरी तक चलेगा तब तक और भी श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौके पर न्यास समिति सदस्य मनोज कुमार झा, विभूति नाथ झा ,सुशील कुमार वर्मा, दिनेश झा, महेश कुमार झा, पुजारी चंदन भारती के अतिरिक्त दंडाधिकारी रीतेश कुमार झा सहित सात दंडाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता तथा ताजपुर एवं मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की जा रही है।

इधर बुधवार की सारी रात मंदिर परिसर में भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह समारोह आयोजित किया गया। मनोकामना ज्योतिर्लिंग बाबा खुदनेश्वर के लिए बनाया गया बहुत बड़ा फूलों का मुकुट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। श्रद्धालुओं एवं भक्तों के द्वारा सारी रात कीर्तन भजन करते हुए जागरण किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

1 घंटा ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

6 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

16 घंटे ago