Samastipur

समस्तीपुर में चलती स्कूटी में एकाएक लगी आग, कूदकर तीनों युवकों ने बचायी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग से बरहेता गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क के मिडिल स्कूल के समीप बुधवार को एक स्नेक्स कंपनी के तीन कर्मी स्कूटी से बाबा तिलकश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिये पहुंचे थे। स्कूटी सवार बाबा तिलकेश्वर नाथ मंदिर से जलाभिषेक कर पुरुषोत्तमपुर गांव लोट रहे थे। अचानक स्कूटी में आग लगने का आभास हुआ।

आभास पर जैसे ही सवार स्कूटी को देखने नीचे उतरा। स्कूटी में लपटे तेज हो गई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी धू-धूकर जल गई। गनीमत रही कि सभी स्कूटी सवार आग लगने से पूर्व स्कूटी छोड़ हट गए। जिसके कारण जानमाल की क्षति नही हुई। स्कूटी सवार की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र के अभिनंदन शाह, मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का प्रभु लाल साहनी का पुत्र अरुण कुमार व विनोद पांडे के रूप में बताई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago