समस्तीपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा मोरवा प्रखंड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री रामचंद्र अस्पताल के निदेशक समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, महाशिवरात्रि का दिन हमारे लिए आध्यात्मिक महत्व के साथ, समाज सेवा और मानवता की दिशा में कदम बढ़ाने का भी है। इस दिन हम अपनी सेवा से श्रद्धालुओं की मदद कर, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। मैं आशा करता हूं कि इस शिविर से लोग स्वस्थ रहें और हमेशा खुशहाल जीवन जीएं।
डॉ. सिंह ने आगे कहा, इस प्रकार के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है, और लोगों को यह समझ में आता है कि स्वस्थ रहना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। हम इस आयोजन के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता आवश्यक है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…