समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर पुलिस ने गोही गांव से अपराध की योजना बना रहे दो युवक क़ो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार क़ो जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही डीह वार्ड 7 निवासी राजकुमार राम के पुत्र श्रवण कुमार एवं अनूप राम के पुत्र छोटू राम के रूप में की गई।
थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि गोही गांव में छोटू राम के घर में आपराधिक घटना के अंजाम देने के लिए कुछ युवक जमे है। जब वे दरोगा रविकांत रवि आदि पुलिस बल के साथ गोही वार्ड सात में छोटू राम के घर में छापेमारी की तो पुलिस क़ो देख सभी भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उसके बाद घर से एक देशी कट्टा भी बरामद की गईं।
इसी बीच सूचना पर 112 की पुलिस भी पहुंची और दोनों क़ो पकड़कर थाना ले गया। इसके बाद पूछताछ के बाद दोनों क़ो मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि देसी कट्टा कहा से खरीद कर लाया उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…
समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के…