Samastipur

समस्तीपुर के ‘शिवा हीरो’ में स्मार्ट लुक और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ नया ‘ग्लैमर’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय मोटरसाइकिल ग्लैमर 125 ओजी का अपडेटेड 2024 वर्जन समस्तीपुर शहर के शिवा हीरो में लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के दौरान ग्राहक के साथ शिवा हीरो के पार्टनर सतीश चांदना भी मौजूद रहे। इस दौरान सतीश चांदना व आशीष चांदना ने बताया कि मोटरसाइकिल का ये नया वैरिएंट कई नए फीचर के साथ आया है। ये नई बाइक नए फीचर्स, एक गजब कलर ऑप्शन, पावर इंजन और अपडेटेड प्राइस के साथ आती है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

एलईडी हेडलाइट:

2024 ग्लैमर 125 में अब एक एडवांस एलईडी हेडलाइट मिलती है, जो अपने पुराने मॉडल से एक बड़ा अपग्रेड है। यह एलईडी यूनिट रात की राइडिंग के दौरान लंबी विजिबिलिटी सुनिश्चित करता है। सभी वाहन स्पीड पर लगातार उच्च रोशनी बनाए रखता है।

हजार्ड लैंप:

125cc सेगमेंट में एक अलग नया सेफ्टी फीचर हजार्ड लैंप के रूप में पेश किया गया है। यह फीचर राइडर को आगे के किसी भी खतरे या रुकावट के बारे में अन्य मोटरसाइकिल चालकों को अलर्ट करता है। इसका उपयोग भारी कोहरे या बारिश जैसे प्रतिकूल मौसम में मोटरसाइकिल की दृश्यता बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।

स्टॉप-स्टार्ट स्विच:

माइलेज और फीचर बढ़ाने के लिए अपडेटेड ग्लैमर 125 में एक स्टॉप-स्टार्ट स्विच के साथ आती है। यह राइडर को चाबी का यूज किए बिना आसानी से इंजन चालू और बंद करने की अनुमति देता है, जो इसे ट्रैफिक सिग्नल पर खास रूप से यूजफुल बनाती है, जहां यह माइलेज और टाइम दोनों बचा सकता है।

नया कलर ऑप्शन और वैरिएंट :

मौजूदा कलर ऑप्शन कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक टेक्नो ब्लू के अलावा 2024 ग्लैमर 125 एक नए ब्लैक मेटैलिक सिल्वर कलर को पेश करता है। यह नया जोड़ मोटरसाइकिल की अपील को बढ़ाता है। ग्राहकों को अपनी स्टाइल प्राथमिकताओं के अनुरूप अधिक विकल्प प्रदान करती है। ग्लैमर 125 दो वैरिएंट ड्रम और डिस्क में उपलब्ध रहेगी। दोनों अब मानक फीचर के रूप में नए एलईडी हेडलाइट से लैस हैं।

स्पेक्स और प्राइसिंग :

2024 ग्लैमर 125 एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन द्वारा संचालित है, जो 7500 rpm पर 8kW की अधिकतम पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन में 52.4 x 57.8 mm का बोर और स्ट्रोक है।

10 लीटर का फ्यूल टैंक :

इसकी कुल लंबाई 2051mm, ऊंचाई 1074mm और चौड़ाई ड्रम वैरिएंट के लिए 720mm और डिस्क वैरिएंट के लिए 743mm है। इसका व्हीलबेस 1273mm पर है, जो स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करता है। इसमें 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है। ड्रम वैरिएंट के लिए केर्ब वजन 122 किलोग्राम और डिस्क वेरिएंट के लिए 123 किलोग्राम है।यह 18-इंच के पहियों पर चलती है, जिसमें आगे का टायर का साइज 80/100-18 और पीछे का टायर साइज 100/80-18 है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

34 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago