Bihar

बिहार विधानसभा में 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर समेत ढेरों वैकेंसी

बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी जानकारी सामने आई है। बिहार विधान सभा पटना ने सचिवालय भर्ती के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए पहले भी आवेदन मांगे गए थे, वहीं अब दोबारा से एप्लिकेशन विंडो खोल दी गई है। योग्य उम्मीदवार 29 नवंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

बिहार विधानसभा की इस भर्ती में जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यक्ता नहीं है। हालांकि नए अभ्यर्थी इसमें फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी की डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।

पद का नाम वैकेंसी
सिक्योरिटी गार्ड 80
डाटा एंट्री ऑपरेटर 40
ड्राइवर 09
ऑफिस अटेंडेंट 54

योग्यता

बिहार सचिवालय की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा ड्राइवर पद के लिए LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2024 Official Notification Download PDF

एज लिमिट

आयुसीमा- सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट और डीईओ के लिए 18-37 वर्ष की एज लिमिट वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 675 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी के लिए यह शुल्क 180 रुपये है। ड्राइवर और ऑफिस अटेडेंट के लिए 400 रुपये , एससी, एसटी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 400 रुपये और एससी, एसटी के लिए 150 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago