Samastipur

देर रात समस्तीपुर मंडल में दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, यात्रियों में हड़कंप; 4 घंटे स्टेशन पर रही खड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में एक ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई और फिर यात्रियों में हड़कंप मच गया है। समस्तीपुर रेल मंडल के पश्चिमी चंपारण के हरीनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात गाड़ी संख्या 04068 दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई। जिसके बाद रेलवे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात्रि के लगभग 12 बजे रात के आसपास की बताई गई हैं। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नही मिली है। ट्रेन पहले से ही कई घंटे लेट से चल रही थी, इस बीच एक बोगी बेपटरी हो गई।

घटना से घबराए यात्री अपनी अपनी सीट छोड़कर गाड़ी से उतरने लगे। जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके कारण लगभग चार घंटे तक गाड़ी हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी हुई बोगी को गाड़ी से काट कर अलग कर इसको सुबह लगभग 3.55 बजे इसको रवाना किया गया।

ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर रीतेश कुमार ने घटना की पुष्टि की हैं। इस सबंध में बताया जाता है कि दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन हरिनगर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके एक जेनरल बोगी के बेपटरी होने से अचानक रुक गई। ट्रेन की गति कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago