Education

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. एक अधिसूचना में CBSE ने कहा कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल, 2025 को खत्म होगी.

पहली बार बोर्ड की ओर से परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई है. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि दो विषयों के परीक्षा के बीच पर्याप्त समय दिया गया है. ताकि छात्रों को ज्यादा समय मिल सके. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 पहले विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ शुरू होगी.

डेट शीट पहले आने से छात्रों को फायदा होगा. छात्र परीक्षा को लेकर तैयारी पहले से ही शुरू कर पाएंगे. वहीं, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशन अटेंडेंस अनिवार्य है.

कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई डेटशीट 2025 :
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर मुख्य वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा. बोर्ड परीक्षाओं के लिए “दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेट शीट 2025 पर क्लिक करें
  • आपको एक पीडीएफ मिलेगा
  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र जांचें और डाउनलोड करें

सीबीएसई ने हाल ही में कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर तारीख की घोषणा की थी. 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी, 2025 से आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 के लिए 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

2 घंटे ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

13 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

13 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

16 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

24 घंटे ago