Samastipur

पटना से अपने घर समस्तीपुर लौट रही मां की सड़क दुर्घटना में गांधी सेतु पर मौ’त, बेटी हुई घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- सोमवार की देर रात जौनापुर निवासी महेश सिंह की पत्नी का शव आते ही कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जौनापुर निवासी महेश सिंह की पत्नी शैला देवी (62 वर्ष) पटना स्टेशन से अपनी विवाहिता बेटी अंतिमा के साथ टेम्पो से हाजीपुर आ रही थी। वहां से वह दूसरी गाड़ी पकड़कर अपने घर जौनापुर आती कि गांधी सेतु के 24 नंबर पाया के पास पीछे से आती एक बस के चपेट में टैम्पो आ गया।

शैला देवी और उसकी बेटी अंतिका टैम्पो से गिर गयी। जिसमें शैला देवी बस के चक्के के नीचे आ गयी और बेटी अंकिता भी जख्मी हो गयी। दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां शैला देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी अंकिता को भी गहरी चोटें आयी हैं,किन्तु उसे खतरे से बाहर बताया गया। देर रात लाश के जौनापुर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

35 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

2 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

11 घंटे ago