बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 26 नवंबर को जारी हुआ. इसमें सीतामढ़ी जिले के उज्जवल कुमार उपकार ने टॉप किया है. वह जिले के रायपुर गांव के रहने वाले हैं. सुबोध कुमार की कामयाबी की यह कहानी, एक आम मध्यमवर्गीय परिवार के युवक की कहानी है. उनके पिता सुबोध कुमार गांव में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाते हैं और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं. डीएसपी बनने के बाद उज्जवल कुमार ने कहा कि मुझे चयनित होने पर यकीन था, लेकिन नंबर-1 रैंक पर बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा. वह फिलहाल प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं.
बीपीएससी टॉपर बने उज्जवल कुमार ने अपने पुराने दिन भी याद किए. उज्जवल बताते हैं कि जब मैं 10वीं में पढ़ता था तो कुछ रिश्तेदार अक्सर ही कहते थे कि यह लड़का पढ़ने वाला नहीं था. जबकि मैं पढ़ने में कमजोर भी नहीं था. मैनें इंजीनियरिंग के बाद जॉब छोड़ दी, तो भी रिश्तेदारों ने हमारे माता-पिता को काफी सुनाया. लेकिन माता-पिता और भाई-बहनों ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा.
उज्वजल कुमार हिंदी मीडियम से पढ़ाई करके बीपीएससी टॉपर बने हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हिंदी मीडियम का कोई भी स्टूडेंट बीपीएससी टॉपर नहीं बना है. इस तरह उज्जवल कुमार ने वह कर दिखाया है, जो पिछले 10 साल में नहीं हुआ.
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…