Samastipur

कृषि स्नातक के मॉप-अप राउंड में अनियमितता का आरोप, बेहतर रैंक वालों के बजाय खराब रैंक वाले छात्रों का चयन!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि स्नातक व उससे जुड़े संकायों के रिक्त स्थानों पर नामांकन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित मॉपअप राउंड में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। जिसमें ओवरऑल व कैटगरी में बेहतर रैंक वालों के बजाय खराब रैंक वाले छात्रो का चयन करने का आरोप लगाया है।

माले नेता ने नामांकन प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ मॉप-अप राउन्ड में आवेदन करने वाले छात्रो का नाम, क्रमांक, ओवरऑल व कैटगरी रैंंकिंग को विवि की बेवसाईट पर प्रकाशित करने की मांग की है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार किया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार के आरक्षण नियमो के अनुरूप छात्रों को सीट आवंटित की गई है। सभी कार्यो में सॉफ्टवेयर का सहयोग लिया गया है।

इधर माले नेता के आरोपो को मानें तो नामांकन प्रक्रिया में 17 हजार वाले छात्रों का चयन नहीं कर 20 हजार रैंक वाले छात्रो का चयन किया गया है। जबकि छात्रो ने इस आवेदन के एवज में कथित तौर पर 35 सौ से चार हजार रुपये तक बतौर शुल्क लिया गया। इसके अलावा माले सचिव ने दो पूर्व उपकुलसचिव की नियुक्ति से जुड़े जांच रिपोर्ट की फाइल को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago