Bihar

अक्षरा सिंह से 50 लाख रंगदारी मांगने के मामले में बरमेश्वर मुखिया का पोता गिरफ्तार

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को फोन पर धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले दानापुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में फोन करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, रंगदारी मामले में युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अक्षरा सिंह को फोन करने वाला गिरफ्तार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फोन करने वाले की पहचान भोजपुर जिले के कतिरा निवासी कुंदन कुमार सिंह के रूप में हुई। बुधवार को पुलिस ने कुंदन को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान कुंदन के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कुंदन को शराब मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

बरमेश्वर मुखिया के पोते ने किया कॉल

बताया जा रहा है अक्षरा सिंह को कॉल करने के मामले में पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है वो स्वर्गीय बरमेश्वर मुखिया का पोता है। पुलिस के अनुसार, कुंदन के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल रंगदारी मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में भी रंगदारी मांगने का साक्ष्य नहीं मिला है।

रंगदारी का साक्ष्य नहीं

सडीपीओ दानापुर-1 भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था वह कुंदन कुमार सिंह पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। जांच में पता चला कि इनके द्वारा कॉल किया है, लेकिन रंगदारी की मांग किए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इस मामले में उन्हें डिटेन किया गया है। फिलहाल उन्हें शराब पीने के मामले में पकड़ा गया है। आगे की पूछताछ के बाद ही और ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।

अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

अभिनेत्री अक्षरा सिंह द्वारा मंगलवार को दानापुर थाने में आवेदन देकर 11 नवंबर की देर रात करीब 12:20 व 12:21 पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल कर गाली गलौज, 50 लाख रुपये रंगदारी और रंगदारी नहीं देने पर धमकी देने की शिकायत की गई थी।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म से की थी,इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में की। फिल्मों के साथ ही वो अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

17 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

29 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago