Samastipur

समस्तीपुर: दोस्त के बारात में जाने के लिये नया कपड़ा लेने बाजार जाने के दौरान बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया-ताजपुर मुख्य पथ पर जितवारपुर कुम्हिरा गांव के बजरंग चौक के निकट बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। उसकी पहचान जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी विद्यानंद राय के पुत्र राहुल कुमार राय (25 वर्ष) के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक गांव में दोस्त की शादी में आया था, बारात जाने के लिए कपड़ा लाने बाजार गया था। इसी दौरान उक्त जगह पर किसी वाहन से ठोकर लग गई, जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत की सूचना सुनते हीं परिजनों एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं, शादी का माहौल गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार शुरू हो गया। युवक के मौत की सूचना पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। राहुल तीन बहन एक भाई था। अपने परिवार का भरण-पोषण राहुल दिल्ली में प्राइवेट जॉब करके करता था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

8 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

9 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

10 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

10 घंटे ago