समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक रूपयों के जेवरात लूट मामले में पुलिस ने लुटेरा गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जांच में जुटी पुलिस ने दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी व लगातार हो रही जांच के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके पास से जेवरात भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। संभवत पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।
बताते चले की 23 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच अनिल ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस की कई टीम लुटेरों की तलाश में दर-दर खाक छान रही थी। छापेमारी में पटना की एसटीएफ की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस ने बेगूसराय जेल में बंद जेवरात लूटने वाले गिरोह के सरगनाओं से पूछताछ के अलावा वैशाली व मुजफ्फरपुर में लगातार छापेमारी कर रही थी। घटना के उद्वेदन के लिए समस्तीपुर पुलिस 23 नवंबर से ही लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई थी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…