समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसवर पंचायत के शाहपुर वार्ड संख्या-12 में प्रेमिका के घर फंदे से लटकी मिली गांव के ही युवक शिवम कुमार की लाश के संबंध में मृतक के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाहपुर वार्ड 11 निवासी रामाश्रय झा के पुत्र पिन्टू झा ने आवेदन में गांव के ही अखिलेश ईसर, अखिलेश ईसर की पत्नी, अखिलेश ईसर की पुत्री शालू कुमारी, उनके भांजा खम्हार निवासी राजीव कुमार, संतोष ईसर, प्रिंस कुमार को नामजद करने के साथ अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया है।
आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र शिवम कुमार को भूसवर पंचायत के वार्ड 12 निवासी अखिलेश ईसर और उनकी पत्नी ने घर बुलाकर साजिश के तहत हत्या करवा दी। शिवम का शव अखिलेश ईसर के बीच वाले कमरे में मिला। घटना से पूर्व में अखिलेश ईसर, उनके भांजा खम्हार निवासी राजीव कुमार, एवं संतोष ईसर द्वारा घर पर आकर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…