Samastipur

सालभर से दो लाख के इनामी सुभाष को ढूंढ रही समस्तीपुर पुलिस, बेगूसराय ज्वेलरी लूटकांड में फिर उछला नाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल दो लाख के इनामी सुभाष झा को रोसड़ा पुलिस एक साल से ढूंढ रही है। पर वह अब तक पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं सका है। इस बीच बेगूसराय के पीपी ज्वेलर्स में हुई लूट में मास्टरमाइंड के रूप में शातिर सुभाष का नाम सामने से रोसड़ा पुलिस की नींद उड़ गयी है। रोसड़ा पुलिस को आरोपी सुभाष की तलाश बीते वर्ष हुए उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड में है।

हालांकि इस मामले के मास्टरमाइंड समेत कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पर मामले का शूटर सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। सुभाष ने ही 05 लाख रुपये में उप मुख्य पार्षद पति अरुण महतो की हत्या की सुपारी ली थी, जिसका खुलासा तत्कालीन एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता में किया था। एक बार फिर लूट मामले में इनामी सुभाष का नाम सामने के बाद लोगों के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।

लोगों में चर्चा है कि महज 45 किमी की दूरी पर अपना ठिकाना बना आरोपी सुभाष मजे से रहा और वहां अपने मनसूबे को अंजाम देने में भी कामयाब रहा, पर इसकी भनक समस्तीपुर पुलिस को नहीं लग सकी। सूत्रों की मानें तो अब समस्तीपुर पुलिस भी शातिर सुभाष को दबोचने के लिए हाथ-पैर मार रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात भी समस्तीपुर डीआईयू टीम को मौजूदगी रोसड़ा थाना क्षेत्र में देखी गयी है। हालांकि पुलिस अभी इस पर कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago