Samastipur

एक ही दिन सिलसिलेवार लूट की चार घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का मुख्य अपराधी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में ग्रामीण बैंक को लूटने के बाद भागने के क्रम में रास्ते मे लूट की तीन और घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी मुकुल सहनी ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही निवासी सूर्यनारायण सहनी का पुत्र है। उसके पास से मैगजीन वाला रेगुलर पिस्टल और दो जिंदा गोली व मोबाइल बरामद की गयी है।

जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। प्रेसवार्ता में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 25 मई 23 को अपराधी गिरोह ने सरायरंजन में ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने के बाद भागने के क्रम में सरायरंजन में ही एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की थी। यहां से भागने के बाद पटोरी थाना क्षेत्र में भी एक पेट्रोल पंप को लूटा। उसके बाद मोहिउद्दीननगर में राहगीर को लूटा था।

सिलसिलेवार लूट की इन चार घटनाओं से जिले में सनसनी फैल गयी थी। घटना के बाद एसपी ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था। अनुसंधान के क्रम में लूट की उक्त घटनाओं में शामिल कई अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मुकुल सहनी अब तक फरार था। एएसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व से गठित विशेष टीम लगातार प्रयासरत थी।

इसी क्रम में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ताजपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना मिली कि अपराधी मुकुल सहनी दरजिनीया पुल के पास पिस्तौल लेकर मौजूद है। वह लूट की किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है। इस सूचना पर तत्क्षण कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी की। नदी के पार का इलाका होने के कारण पुलिस टीम बाइक से छापेमारी कर इनामी सक्रिय कुख्यात अपराधी को एक पिस्तौल एवं दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया।

एएसपी ने बताया कि अपराधी मुकुल सहनी लूट एवं डकैती गिरोह का सक्रिय सदस्य है। समस्तीपुर जिला के समीवर्ती जिला में भी कई आपराधिक घटनाओं को उसने अंजाम दिया है। अन्य जिला से उसके आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुकुल सहनी पर ताजपुर, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, दलसिंहसराय थाने में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उसको गिरफ्तार करने वाले ताजपुर थाना अध्यक्ष व पुलिस टीम को इनाम की राशि देने के अलावा विशेष रूप से पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापेमार दल तकनीकी शाखा प्रभारी पुनि अजीत कुमार, ताजपुर थाना अध्यक्ष पुअनि शनि कुमार मौसम, पुअनि शहबाज आलम, सिपाही गोल्डेन कुमार, रिर्जव गार्ड लक्ष्मण कुमार शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

17 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago