National

अपने हाथों से जवानों को खिलाई मिठाई, PM मोदी ने कच्छ में सुरक्षाबलों के साथ मनाई दिवाली

देश ही नहीं दुनियाभर में आज धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी खास अंदाज में नजर आए जिसमें वह हार साल दिखते हैं। पीएम मोदी ने इस साल भी घर से दूर सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी इस बार गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे।

अपने हाथों से खिलाई मिठाई

गुजरात के कच्छ में पीएम मोदी ने दीपावली पर जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों से बातचीत की। उनके हालचाल पूछे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी वहां करीब एक घंटे तक वहां रुके। पीएम ने जवानों का मुंह भी मीठा कराया।

लगातार 10 सालों से जवानों के साथ मना रहे दिवाली

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचते हैं। साल 2014 में पीएम बनने के बाद सबसे पहले वह सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाने गए थे। 2015 में पीएम मोदी ने अमृतसर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 2016 में वह किन्नौर, 2017 में बांदीपोरा, 2018 में उत्तरकाशी, 2019 में राजौरी, 2020 में जैसलमेर, 2021 में नौशेरा, 2022 में करगिल और 2023 में लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

लगे भारत माता की जय के नारे

साल 2014 से चल रही परंपरा को जारी रखते हुए पीएम मोदी इस बार गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके के लक्की नाला में दीपावली मनाने पहुंचे। पीएम मोदी ने बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जैसे ही जवानों के बीच पहुंचते हैं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगने लगते हैं। पीएम मोदी वहां मौजूद जवानों का मुंह मीठा करते हैं। वह उनसे बातचीत भी करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

53 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago