Samastipur

आज से ई-शिक्षा कोष पर शिक्षिकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, फोटो एडिटिंग कर उपस्थिति बनाने वालों पर कार्रवाई के लिए जांच दल का गठन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की हाजिरी के साथ-साथ अब शिक्षकों की हाजिरी भी आनलाईन बनायी जा रही है। शिक्षकों की हाजिरी के लिए ई-शिक्षा कोष ऐप बनाया गया है जिस पर उनकी हाजिरी बनाई जा रही है। यह प्रक्रिया कुछ ही दिन पहले ट्रायल मोड पर शुरू हुई थी लेकिन आज एक अक्टूबर से यह पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है। इसी प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा।

लेकिन विभागीय दिशा-निर्देश को ताक पर रखकर कुछ शिक्षक इसमें भी जुगाड़ निकाल लिये और कंप्यूटर तकनीक का सहारा लेकर एडिटिंग कर फोटो लगाकर उपस्थिति बना रहे है। माॅनिटरिंग के दौरान शिक्षा विभाग ने इस खेल का पर्दाफाश करते हुए शिक्षकों को सख्त हिदायत दी है।

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभागीय निदेशानुसार सभी शिक्षकों का ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज किया जा है। अधिकांश शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज भी किया जा रहा है। लेकिन अन्य जिला में यह मामला प्रकाश में आया है कि शिक्षकों के द्वारा एडिटिंग कर फोटो लगाकर उपस्थिति दर्ज किया जा रहा है। मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने प्रखंड के ई-शिक्षा कोष पर रैण्डमली जांच कर यह आश्वस्त हो ले कि शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज की जा रही है और फोटो उन्हीं का हो, साथ ही फोटो को गौर से देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि इसमें छेड़छाड़ किया गया है अथवा नहीं।

इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीपीओ प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया है जिसमें एक सप्ताह में एक दिन का सभी प्रखंड के 5-5 शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पर रेंडमली जांच किया जाएगा। यदि किसी शिक्षक की उपस्थिति में छेड़छाड़ व कमी पाई जाती है तो उस शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago