Samastipur

Samastipur Town Media पर चली खबर तो पटोरी SDO ने पंचायत भवन से अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी प्रखंड के हरपुर सैदाबाद पंचायत भवन पर ग्रामीण द्वारा कब्जा कर सरकारी भवन को अपने निजी आवास और दुकान के रूप में वर्षों से इस्तेमाल करने के मामले में सोमवार को Samastipur Town Media के द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी विकास कुमार पांडे ने संज्ञान लेते हुए अवैध रूप से अतिक्रमण को अविलंब हटाने के लिये आदेश दिया है।

इसके लिए उन्होंने अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। उन्होंने हर-हाल में मंगलवार को पंचायत भवन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए पंचायत सचिव एवं मुखिया को हस्तगत करने का आदेश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण मुक्त होने के उपरांत यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में अतिक्रमण नहीं किया जा सकेगा। वहीं उन्होंने पटोरी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे एवं स्वयं उपस्थित रहकर उक्त स्थल पर विधि व्यवस्था का संधारण करेंगे।

बताते चलें कि लाखों रुपये खर्च कर बनाये गए पटोरी प्रखंड के हरपुर सैदाबाद पंचायत भवन पर ग्रामीण ने अतिक्रमण कर रखा है। भवन को ग्रामीण अपने निजी आवास और दुकान के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। इस सरकारी भवन को वो अपने निजी आवास और दुकान के रूप में वर्षों से इस्तेमाल कर रहे है। वहीं पंचायत सचिव और जनप्रतिनिधि एक टूटे-फूटे मनरेगा भवन में बैठकर काम निपटाते है। पंचायत भवन पर अवैध रूप से वर्षों से कब्जा जमाये महिला का कहना है कि पंचायत भवन निर्माण के लिये सवा कट्ठा जमीन उसने दी थी जिसकी कीमत उसे नहीं मिली है। उसके घर को तोड़ कर पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। उसके पास खुद के रहने के लिए दूसरा कोई मकान नही है।

वहीं पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार राय का कहना है कि पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्यपाल के नाम जमीन रजिस्ट्री की गई थी। जिसके बाद करीब पांच लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन भवन निर्माण के बाद जमीनदाता ने उसपर अपना कब्जा जमा लिया। उनके कार्यकाल में तो पंचायत का काम इसी भवन में होता था।

वहीं पंचायत के वर्तमान मुखिया अरविंद कुमार का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जब वो पहली बार पंचायत भवन पहुंचे तो भवन पर कब्जा की जानकारी मिली। कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य सामान भी गायब है। इसको लेकर उन्होंने पंचायत सचिव और अनुमंडल पदाधिकारी से भी शिकायत की थी।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

8 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

8 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

9 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago