Samastipur

समस्तीपुर: खेल-खेल में हुआ झगड़ा, 7वीं के छात्र की स्कूल में ही साथियों ने ही कर दी ह’त्या, पुलिस ने क्या कुछ कहा देखें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। खानपुर के एक स्कूल में बुधवार को सातवीं के एक छात्र की उसके साथियों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना खानपुर थाना इलाके के बिशनपुर मिडिल स्कूल की है। बताया जा रहा है कि लंच ब्रेक के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों में विवाद हो गया था। घटना के बाद हत्या करने वाले छात्र मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित होकर स्कूल पहंच गए और हंगामा करने लगे। पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। हालांकि खानपुर थाने की पुलिस ने मामले को कंट्रोल कर लिया है।

मृतक छात्र की पहचान आनंद राय के 13 वर्षीय पुत्र अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है। वह बिशनपुर पंचायत के वार्ड 9 का रहने वाला था और कक्षा 7 में पढ़ाई करता था। स्कूल के हेडमास्टर महेश कुमार ने बताया कि वे भोजनावकाश के वक्त बच्चों को खाना खिलवा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने आकर बताया कि एक लड़का को मारपीट कर गिरा दिया गया है। उसे दांती लगी थी। उठा कर लाने पर उसकी नाजुक स्थिति देख डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि भोजनावकाश के दौरान अमरनाथ स्कूल में अन्य छात्रों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग निकले। गांव में तनाव और मातम का माहौल है। पुलिस ने स्कूल मेें हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

शुरुआत में ग्रामीणों में चर्चा थी कि अमरनाथ को स्कूल की छत से गिरा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग उन्हें ढांढ़स बंधा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह खानपुर थानाध्यक्ष रिशिता स्नेह और अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

वीडियो :

थानाध्यक्ष ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

8 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

9 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

10 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago