Bihar

जहरीली शराबकांड से फिर दहला बिहार, सीवान और छपरा में अब तक 8 लोगों की मौत

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। सारण (छपरा) और सीवान जिले में 24 घंटे के भीतर 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोग इसकी वजह जहरीली शराब बता रहे हैं, हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीवान में 6 को छपरा में अभी तक दो लोगों की मौत की आशंका है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बता दें कि बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। पिछले कुछ सालों से अवैध शराब का प्रचलन बढ़ा है। छपरा और आसपास के इलाकों में पहले भी दर्जनों लोग जहरीली शराब से जान गंवा चुके हैं।

कथित जहरीली शराबकांड से शुरू हुए मौतों के सिलिसिले के बाद बुधवार को सीवान और सारण दोनों ही जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रभावित इलाकों में जाकर बीमार लोगों की तलाश कर रही है। आशंका है कि वे पूर्व में जहरीली शराबकांड में हुई कार्रवाई के डर से वे छिपे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि वह संदिग्ध मौतों की असली वजह पता लगाने में जुटा है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये मौतें जहरीली शराब के सेवन से हुई हैं। पीड़ितों की हालत देखकर यही लगता है। बिहार पुलिस की शराबबंदी से जुड़ी यूनिट के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

सारण के एसएसपी राकेश कुमार बुधधवार को छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और कथित जहरीली शराब कांड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मशरक थाना इलाके के इब्राहिमपुर में तुरंत एक टीम को भेजा गया है, जहां संदिग्ध मौतों की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र शाह, मोहम्मद शमशाद और मुमताज अंसारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की आंखों की रोशनी चली गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति इस्लामुद्दीन अंसारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इब्राहिमपुर के लोगों से अवैध शराब तस्करी की सूचना देने की अपील की है। एएसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कांड में किसी भी मासूम या निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। गांव में एक मेडिकल टीम भेज दी गई है।

एक दिन पहले हुई थी माछ-भात और दारू की पार्टी

कथित शराबकांड में आंखों की रोशनी गंवाने वाले मुमताज के पिता आलम अंसारी ने बताया कि उसके परिवार के तीन लोगों ने मंगलवार शाम को मछली-भात के साथ दारू पार्टी की थी। कुछ घंटों बाद जिन लोगों ने शराब का सेवन किया, वे सभी उलटी करने लगे। उन्हें बेचैनी, सिर दर्द की शिकायत होने लगी एवं आंखों के सामने धुंधलापन छाने लगा।

उन्होंने बताया कि भतीजे इस्लामुद्दीन अंसारी की कथित जहरीली शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। उसे मशरक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। मगर छपरा जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सारण के डीएम अमन समीर ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

सीवान में 6 की मौत

छपरा के पड़ोसी जिले सीवान में भी 6 लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से चार मौतों की पुष्टि ही की गई है। सीवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया कि भगवानपुर हाट थाना इलाके के मगहर-कौरिया पंचायत में 15 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी को सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, चौथे की पटना पीएमसीएच ले जाते समय मौत हो गई। फिलहाल सीवान सदर अस्पताल में 8 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि, तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago