{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर :- घर से विद्यालय जाने को निकली एक शिक्षिका गायब हो गई। खोजबीन में जुटे स्वजनों ने अपहरण व हत्या की आशंका जताई है। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेकुनामठ निवासी 24 वर्षीय सुजाता चमन उर्फ खुशबू के पिता सत्यनारायण यादव ने रोसड़ा थाना में इससे संबंधित आवेदन दिया है।
उन्होंने अपनी पुत्री को कल्याणपुर प्रखंड की आदर्श मध्य विद्यालय जितवरिया की शिक्षिका बताते हुए कहा कि दुर्गा पूजा की छुट्टी के पश्चात विगत 13 अक्टूबर को अपने घर से विद्यालय जाने के लिए वह निकली थी। लेकिन तीन-चार घंटे बाद उससे संपर्क स्थापित करने पर उससे कोई संपर्क नहीं हो सका और उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा।
उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि बीपीएससी टीआरई-2 में उनकी पुत्री का चयन शिक्षिका के रूप में हुआ है। सोशल मीडिया पर भी शिक्षिका की तस्वीर और डिटेल को शेयर किया गया है ताकि कोई भी जानकारी मिलने पर परिजनों को सूचित किया जा सके। वहीं शिक्षकों के वाटसएप ग्रुप में भी तस्वीर और डिटेल के साथ परिजन का फोन नंबर शेयर किया जा रहा है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…