बिहार में एक थानाध्यक्ष ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बुधवार को गले में फंदा लगा आत्महत्या कर लिया। बैरगनिया थाना कैंपस स्थित सरकारी आवास के कमरे में देर रात उनका शव फंदे से झुलता हुआ पाया गया है। कुंदन कुमार दानापुर के विक्रम के रहने वाले बताये जा रहे है। घटना की सूचना पर एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि, थानेदार कुंदन कुमार ने आत्महत्या क्यों कि, इसका पता अबतक नही चल सका है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात करीब साढ़े दस बजे उनका शव कमरे में ही फंदे से झुलता हुआ पाया गया है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनका परिवार सीतामढ़ी के लिए चल चुका है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार 2009 बैच के इंस्पेक्टर थे। फरवरी माह में सीतामढ़ी पुलिस बल में योगदान करने के बाद उन्हें बैरगनिया थानाध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी गई थी। तब से वह लगातार बैरगनिया थानेदार के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वें मुजफ्फपुर जिला में कार्यरत थे। मुजफ्फरपुर में वें लंबे समय तक कांटी थानेदार और उसके बाद सदर थाने के थानेदार के पद कार्यरत रहे।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन ने इसी माह में दस दिन पहले अपने परिवार के साथ अपनी पुत्री का जन्मदिन मनाया था। अचानक से उनके आत्महत्या कर लेने की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को कुंदन कुमार के नेतृत्व में सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। उनके द्वारा मोबाइल चोर गिरोह के बड़ा रैकेट का पर्दाफाश किया गया था।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…