Samastipur

समस्तीपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली, दिया स्वच्छता का संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम प्रशासन के द्वारा महापौर अनीता राम एवं नगर आयुक्त केडी प्रौज्ज्वल के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को ‘स्वच्छता ही सेवा कैंपेन 2024 अभियान के तहत पटेल मैदान से बलिराम भगत महाविद्यालय परिसर तक स्कूली बच्चों के द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। तिरहुत अकैडमी, आरएसबी इंटर, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, उच्च विद्यालय रेलवे गोल्फ फील्ड, मॉडल इंटर स्कूल बहादुरपुर एंव मध्य विद्यालय गांधी पार्क के तकरीबन 400 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से शहर वासियों व लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान महापौर के द्वारा रैली में भाग लेने वाले सभी स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व महापौर अनीता राम, नगर आयुक्त श्री प्रौज्ज्वल व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक नरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका का निर्वहन करने की अपील की।

शहर के पटेल मैदान से शुरू हुई रैली नगर से गोलम्बर होकर बीआरबी कॉलेज में समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहा है महापौर अनीता राम ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता का संदेश देने के स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं। अब सरकार चाहती है कि स्वच्छता लोगों का स्वभाव बन जाए ताकि हर तरफ स्वच्छता रहे और गंदगी खत्म हो जाए।

वहीं रैली का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य बीरेन्द्र सिंह ने किया। रैली में उप नगर आयुक्त, सभी वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, सुमित कुमार, प्रधानाध्यापक काशीपुर के सोभाकांत सिंह, तिरहुत अकादमी के अशोक शाह, घोषलेन के विजय कुमार सहित कई पदाधिकारीगण व निगम प्रशासन के कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

6 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

12 घंटे ago