Samastipur

समस्तीपुर पुलिस को चकमा देकर गिरफ्त से आरोपी हुआ फरार, CCTV में भागते हुए दिखाई दिया आरोपी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कन्हैया चौक पर स्थित एक चाय दुकान से पुलिस एक कांड के आरोपी को पकड़ लिया हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उक्त आरोपी की पहचान जितवारपुर निजमत वार्ड संख्या-16 वीरटोला निवासी मनोज राय उर्फ माइकल के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है। वह इससे पूर्व में भी जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर केस के आईओ नईम अंसारी आरोपी गुलशन कुमार को पकड़ने के लिए पहुंचे। इस दौरान उसे चाय दुकान पर पुलिस की टीम ने पकड़ भी लिया। लेकिन पुलिस की टीम को चकमा देते हुए किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह मौके से फरार हो गया। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया। जिसमें आरोपी युवक वहां से भागते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने आरोपी के एक दोस्त का बाइक और मोबाइल भी चाय दुकान के पास से ही बरामद किया है। मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद में बताया कि लड़की को अगवा करने के एक मामले में पुलिस की टीम गुलशन कुमार को पकड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान चकमा देकर वह वहां से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

2 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago