समस्तीपुर :- मुफ्स्लिल थाना अंतर्गत मोहनपुर में जमीन कारेाबारी गौरव मोहन पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने दो बदमाश को उठाया है। हालांकि पुलिस इस मामले में किसी तरह की जानकारी देने से परहेज कर रही है। विदित हो कि इस मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार जिले व जिले के सीमावर्ती इलाके में छापेमारी कर रही है।
बताया गया है कि इसी क्रम में दो संदिग्ध को पुलिस ने उठाया है। दोनों से पुलिस की टीम गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है। विदित हो कि रविवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने जमीन कारोबारी को गोली मारी थी। घटना के बाद जुटे लोगों ने एक बदमाश को पकड़ पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इधर, गोली से जख्मी जमीन कारोबारी भी निजी अस्पताल में इलाजरत है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…