Samastipur

समस्तीपुर के लाल का कमाल; ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे, 47 बाॅल में 13 चौके व 2 छक्कों के साथ नाबाद 81 रन मारे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 3 मैच की वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम ने 3 मैच की खेली गई वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। वहीं अब पहले टेस्ट मैच में भी भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक भी जमाया।

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद वैभव, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर 47 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। इस दौरान वैभव ने टी-20 अंदाज में गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। वैभव ने कंगारुओं के खिलाफ 172.34 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। इस मैच में वैभव से भारतीय टीम को शतकीय पारी की उम्मीद है।

मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71.4 ओवर में 293 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रिले किंग्सेल ने 77 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा क्रिश्चियन होवे ने 89 गेंदों में 48 रन बनाए थे। भारत की ओर से समर्थ नागराज ने 13.4 ओवर में 49 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद एनान ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 14 ओवर में 103/0 रन बना लिए हैं।

ऐसा रहा है करियर

वैभव सूर्यवंशी ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में बिहार के लिए डेब्यू कर खूब सुर्खियां बिखेरी थी। उन्होंने मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया था। इस दौरान मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी वैभव की खूब प्रशंसा की थी। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी रणजी मैच खेला था। हालांकि दोनों ही पारियों में वह अपना खाता नहीं खोल सके। अब तक खेले गए 2 रणजी मैच में वैभव ने 31 रन बनाए थे। वैभव ने समस्तीपुर पटेल मैदान में ही क्रिकेट के गुर अपने कोच ब्रजेश झा से सीखे है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

13 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago